Begusarai News: चोरी के सामान के साथ आरोपित गिरफ्तार
बेगुसराय, अगस्त 6 -- Begusarai News: बेगूसराय। तिलरथ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर के पास से एक बदमाश को आरपीएफ ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बबदमाश के पास से सिग्नल केबल और टीएलजेबी बॉक्स बरामद किया गया है। बदमाश की पहचान पोखरिया झोपड़पट्टी वार्ड नंबर 36 निवासी स्व. अर्जुन सदा के 24 वर्षीय पुत्र सूरत सदा के रूप में हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रेल संपत्ति की चोरी कर बदमाश भाग रहा था। नियमित गश्ती के दौरान इसकी गिरफ्तारी की गई है। बदमाश के पास से छह कोर का 10 मीटर सिग्नल केबल और 3 टीएलजेबी बॉक्स बरामद किया गया है। न्यायालय के आदेश पर बदमाश को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.