Begusarai News: चोरी के चार मोबाइल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
बेगुसराय, जुलाई 22 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। चकिया थाना की पुलिस ने सिमरिया घाट बिंदटोली गांव के दो बदमाशों को मोबाइल छिनतई करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चकिया थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सिमरिया घाट बिंदटोली गांव निवासी कामदेव महतो के पुत्र सोली उर्फ सुरेंद्र बिंद व कन्नुज महतो के पुत्र अनंत कुमार को चोरी के चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है तथा दोनों बदमाश सिमरिया गंगानदी तट तथा ट्रेन में मोबाइल की छिनतई करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.