बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: बेगूसराय। चोरी की मोबाइल के साथ एक बदमाश को आरपीएफ ने मंगलवार को रेलवे माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान खगड़िया जिला के मथुरापुर वार्ड नंबर 9 निवासी अनिरुद्ध पटेल के 19 वर्षीय पुत्र धरम कुमार उर्फ धर्मवीर के रूप में हुई है। आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। जिस यात्री का मोबाइल चोरी किया गया था वह यात्री अलीपुरद्वार का रहने वाला है उसे भी मोबाइल बरामद होने की सूचना दे दी गई है। गिरफ्तार बदमाश पर अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...