बेगुसराय, सितम्बर 13 -- Begusarai News: वीरपुर, निज संवाददाता। मुजफ्फरा गांव के इमली घाट स्थित सूर्य मंदिर परिसर में शनिवार की रात सो रहे 19 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार को देर रात्रि साढ़े 12 बजे उसके एक ग्रामीण दोस्त ने ही गोली मार दी। इसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों के अनुसार अजीत सूर्य मंदिर परिसर में सो रहा था। तभी वहां उसका ग्रामीण दोस्त सुजीत कुमार आ गया और उसे चोरी करने के लिए जाने की जिद करने लगा।

घायल की स्थिति इस पर अजीत ने जाने से मना कर दिया। तभी सुजीत ने कमर से देसी कट्टा निकाला और उसके मुंह के पास ले जाकर गोली चला दी। गोली लगते ही अजीत लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। गोली उसके गर्दन में फंस गई थी। फायरिंग की आवाज सुन वहां सो रहे अन्य लोग भी जग गए। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी।

जांच की प्रक्रिया ग्रामीणों ने बता...