Begusarai News: चेरियाबरियारपुर पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया
बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व दिवस पर चेरियाबरियारपुर सदर पंचायत में 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पंचायत के मुखिया रविनेश कुमार राही उर्फ रवीश सिन्हा ने किया। इस दौरान स्वच्छताग्राहियों ने प्रखंड परिसर सहित पंचायत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर साफ़-सफाई की। मुखिया ने कहा कि स्वच्छता अभियान में पूरे देश का सहयोग मिल रहा है। जिस तरह लोग अपने घर-आंगन को साफ रखते हैं, उसी तरह समाज और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। पंचायत स्वच्छ रहेगा तो आमजन भी स्वस्थ रहेंगे और बाहर से आने वाले लोगों के बीच पंचायत की बेहतर छवि बनेगी। यह भी पढ़ें- किशनगंज : अलता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुआ श्रमदानस्वच्छता अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.