बेगुसराय, जुलाई 19 -- Begusarai News: चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र से दो छात्रा व एक छात्र को इस बार नीट की परीक्षा में सफलता मिली है। श्रीपुर पंचायत निवासी शिक्षक राजीव कुमार सिंह की पुत्री मासूम कुमारी को 619 अंक प्राप्त हुए हैं। खांजहांपुर पंचायत के अरविंद गुप्ता की पुत्री अंशिका गुप्ता और रामचरित्र महतो के पुत्र स्वरनम सुमन ने भी सफलता प्राप्त की है। सुमन को 589 तथा अंशिका को 575 अंक प्राप्त हुए हैं। तीनों ने बताया कि बढ़िया कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इलाज के माध्यम से लोगों की सेवा करेंगे। जदयू नगर जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रमोद कुमार महतो, मो. जियाउल, विकास कुशवाहा, पंकज कुमार शिशु, श्रवन सहनी, राम दिनेश महतो, सुधीर कुमार सिंह, गणेश ठाकुर, मो.शहाबुद्दीन, उमेश कुमार बालाजी, उदय सिंह, सरोज कुमार, अपूर्व घोष आदि ने बधाई द...