Begusarai News: चित्रकला में आयुषी व भाषण में शुभम अव्वल
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: भगवानपुर। सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र" गतिविधि के तहत सोमवार को बाइट भवन भगवानपुर में प्रखंड स्तरीय चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल दामोदरपुर की आयुषी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में हाई स्कूल काजी रसलपुर के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेता बच्चे अब 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक मंडल में एचएम अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ साह, प्रमोद कुमार साह, शानू नूपुर, रूपा कुमारी आदि थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चित्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.