बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बरौनी। अगले माह नवंबर में दीपावली व छठ को लेकर लोगों का परदेस से गांव लौटने का सिलसिला शुरू है। इस कारण ट्रेनों में मांग के अनुरूप रिजर्वेशन टिकट मिलना कठिन बना है। फिलवक्त अप व डाउन साइड की द्रुतगामी ट्रेनों में सीट मिलना लोगों के लिए काफी कठिन साबित हो रही है। राजधानी एक्सप्रेस, बागमती एक्सप्रेस, गुवाहाटी-दादर एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस व मिथिला एक्सप्रेस सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों में चालू अक्टूबर माह में टिकट पूर्णतः फुल है। यह भी पढ़ें- Bareily News: दीपावली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, तीन गुना तक बढ़े हवाई टिकटों के दाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...