बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: बरौनी। चालू माह में दीपावली व छठ को लेकर लोगों का परदेस से गांव लौटने का सिलसिला शुरू है। इस कारण ट्रेनों में मांग के अनुरूप रिजर्वेशन टिकट मिलना कठिन बना है। फिलवक्त अप व डाउन साइड की द्रुतगामी ट्रेनों में सीट मिलना लोगों के लिए काफी कठिन साबित हो रही है। राजधानी एक्सप्रेस, बागमती एक्सप्रेस, गुवाहाटी दादर एक्सप्रेस,अवध असम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस व मिथिला एक्सप्रेस सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों में चालू माह में टिकट पूर्णतः फुल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...