बेगुसराय, नवम्बर 27 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी रिफाइनरी के लिए बड़ी कार्गो गाड़ी पास होने के कारण आज (शनिवार) देर रात चार फीडरों की बिजली आपूर्ति दो से चार घंटे के लिए बाधित रहेगी। 33 केवी देवना फीडर, 11 केवी पपरौर एवं कृष्ण फीडर एक बजे से तीन बजे तक जबकि 11 केवी केशावे एवं इंडस्ट्रियल फीडर देर रात 1 बजे से 29 नवंबर की सुबह पांच बजे तक के लिए बंद रहेगा। बरौनी के विद्युत कार्यपालक अभियंता नटवर लाल गुप्ता ने यह जानकारी दी। जेई केशव कुमार ने बताया कि कार्गो गाड़ी 21 नबंवर को ही गुजरनी थी। खराब मौसम के कारण उस दिन के शटडाउन के स्थगित करना पड़ा था। बिजली अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली संबंधित जरूरी कार्य शटडाउन से पूर्व कर लेने की अपील की है ताकि शटडाउन के दौरान परेशानी नहीं हो। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...