बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: मंसूरचक, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव स्थित बंद पड़ी चिमनी के भवन में शुक्रवार देर शाम कुछ बदमाशों के जुटने की सूचना पर थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी में चार कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अंधेरे का लाभ उठा एक बदमाश फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सीमावर्ती समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कमराईन गांव निवासी केदारनाथ मृत्युंजय के पुत्र राजू कुमार व मंसूरचक थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी रामलगन पासवान के पुत्र भोला पासवान के रूप में की गयी है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर जांच-पड़ताल करने के दौरान गिरफ्तार बदमाशों के पास से चार कारतूस, पिस्टल रखने का एक कवर और दो मोबाइल बरामद किया गया। ग...