बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: नावकोठी। थाना क्षेत्र के नावकोठी वार्ड संख्या-13 से बुधवार की रात चार्ज में लगी ई-रिक्शा चोरी हो गयी। पीड़ित ई-रिक्शा मालिक शिवेश कुमार मंडल ने बताया कि रात में वह अपना ई-रिक्शा घर के बगल ही खड़ा किया था। फिर चार्ज में लगाकर सोने चले गए थे। सुबह उठने पर ई-रिक्शा गायब मिली। मौके से चार्जर भी नहीं था। पीड़ित के अनुसार, काफी खोजबीन के दौरान नावकोठी पंचायत भवन के आसपास ई-रिक्शा ढकने वाला तिरपाल मिला, लेकिन ई-रिक्शा का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना नावकोठी थाने को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...