Begusarai News: चाकू से गोद कर युवक को अधमरा कर एनएच किनारे फेंका, 20 घंटे बाद भी नहीं आया होश
बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में हर हर महादेव चौक के समीप शनिवार की रात बदमाशों ने एक युवक को पकड़ कर उसके साथ जमकर मारपीट कर उसे अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। उसके बाद खून से लथपथ हालत में बेहोशी की हालत में उसे एनएच-31 किनारे फेंक दिया। थोड़ी देर बाद जख्मी को मृत समझ बदमाश आराम से निकल गये। किसी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची व अचेतावस्था में पड़े उक्त युवक को उठाकर इलाज के लिए पैनेसिया अस्पताल में भर्ती कराया। सर्जन डॉ. राहुल भूषण व डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि मरीज का इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर है। अभी तक होश में नहीं आया है।
घटना का कारण बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम किसी दुकानदार से पैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.