बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। चांदवारा में हुई फायरिंग की घटना के बाद भाकपा माले की जिला स्तरीय टीम ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम में किसान महासभा के जिला सचिव बैजू सिंह, अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव तथा खेत-ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा शामिल थे। पीड़ित अर्जुन यादव एवं ग्रामीणों ने टीम को बताया कि विवादित जमीन उनके पूर्वजों के नाम की खतियानी भूमि है। आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह कुछ लोग बड़ी संख्या में हथियारबंद व्यक्तियों के साथ जमीन की घेराबंदी करने पहुंचे। विरोध करने पर फायरिंग हुई, जिसमें धनवीर यादव, धीरज यादव, सिंटू यादव और सनोज यादव घायल हो गए, जबकि भिखारी यादव उर्फ अनुजीत का सिर फट गया। सभी का इलाज चल रहा है। म...