Begusarai News: चलती ट्रेन से उतर रहा यात्री गिरने से जख्मी
बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: बीहट। राजेन्द्र पुल रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह हाथीदह की ओर जा रही ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया गया है कि समस्तीपुर के बेचन मिश्र अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए आ रहे थे। बेचन के सभी साथी ट्रेन से उतर गये और इसी बीच ट्रेन खुल गई। चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में प्लेटफॉर्म पर गिरकर बेचन मिश्र जख्मी हो गये। परिजन इलाज के लिए उन्हें बरौनी ले गये। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.