बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का ट्रायल जे के प्लस 2 स्कूल में किया गया। ट्रायल का उद्घाटन जिला सचिव योगाचार्य गुडाकेश कुमार एवं एचएम अजीत कुमार ने किया। योगाचार्य ने बताया कि एक से तीन अगस्त तक पटना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले तीन दिवसीय राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में 6 इवेंट में जिले से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल में बालक वर्ग में 10 से 14 आयु वर्ग के 8, 14 से 18 आयु वर्ग के 14 प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिभागियों का चयन तकनीकी विशेषज्ञ सह जिला योगासन खेल संघ, बेगूसराय के जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार और कोच लाडली कुमारी द्वारा किया गया है। मौके पर शिक्षक विकास कुमार, रजनीश कुमार, प्रेम कुमार, राजीव कुमार, प्रभात कुमार, शिवानी कुमा...