Begusarai News: चमथा नाव हादसे में डूबे किसान व किशोरी का शव बरामद
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- नाव हादसे में लापता किसान और किशोरी के शव बरामद Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चमथा रजौली बिचली दीरी स्थित गंगा की ढाब नदी में बुधवार की शाम नाव हादसे में डूबे एक किसान व एक किशोरी का शव करीब 20 घंटे बाद गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। शवों की पहचान चमथा-एक पंचायत के वार्ड संख्या-13,चमथा रजौली गांव निवासी मेघु महतो के 45 वर्षीय पुत्र सोगारथ महतो तथा इसी गांव के हरदेव महतो की 15 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी उर्फ राबो कुमारी के रूप में की गई है। एसडीआरएफ की टीम ने सोगारथ महतो के शव को सुबह करीब 10:00 बजे बरामद कर लिया। वहीं, रीना कुमारी के शव को काफी मशक्कत के बाद अपराह्न करीब 3:00 बजे बरामद किया। दोनों शवों के बरामद होने के साथ ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उल्लेखनीय है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.