Begusarai News: चमथा: गंगा के कटाव से करीब 200 एकड़ खेत समेत 30 घर नदी में विलीन
बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- गंगा कटाव से भारी नुकसान Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। चमथा दियारे के विशनपुर व चमथा-3 पंचायतों में इन दिनों गंगा नदी की तीव्र कटाव के कारण स्थानीय लोगों में हाहाकार सा मचा है। पिछले करीब एक सप्ताह के भीतर विशनपुर पंचायत के चिरैयांटोक, लंकाटोल, चमथा नंबर व रजौली दियारे के करीब 200 एकड़ खेत समेत कुल 30 घर नदी के गर्भ में विलीन हो चुके हैं। विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी रंजीत राय, चंद्रशेखर राय, साजो राय, सुभाष राय, रघुवर राय, बलदेव राय, विजय राय, गन्नौर राय, हनुमंत राय, प्रमोद राय, गंगासागर राय आदि ने बताया कि गंगा के कटाव के कारण उनके घर नदी में समा गए। फिलहाल वे कटाव स्थल से करीब 500 मीटर दूर खुले आसमान के नीचे डेरा डाले हुए हैं। इधर, कटाव के जद में आए दर्जनों घर नदी में गिरने के कगार पर हैं। खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.