बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर राज्य के विभिन्न हिस्सों में पड़ने के पूर्वानुमान ने धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार होने के करीब है। ऐसे में मौसम का बिगड़ता मिजाज किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। हल्की बारिश के साथ तेज हवा चली तो खेतों में लहलहाती धान की फसल जमीन पर बिछ सकती है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है। धान के पौधों में बालियां निकल चुकी हैं और उनमें दाने भरने लगे हैं। इससे पौधों के ऊपरी हिस्से भारी हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जिले में आज दिख सकता है चक्रवाती तूफान का असर, भारी बारिश के आसार ऐसी स्थिति में हवा के साथ बारिश होने पर फसल गिरने का खतरा बढ़ जाता है। खेतों म...