बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: बेगूसराय/गढ़पुरा,एक संवाददाता। चंद्रग्रहण का कोई संशय नहीं है और आज यानी शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।कोरैय निवासी पंडित राजेश झा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व और चंद्रग्रहण की तिथियों को लेकर कोई भ्रांति और संशय में नहीं रहे। कहा गया कि पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को सुबह 8:35 बजे तक चतुर्दशी तिथि है। भद्रा काल रात्रि 9:00 बजे तक रहेगा। जबकि, 28 अगस्त को उदय कालिक पूर्णिमा होगी, जो दिन में सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। सूर्योदय व्यापिनी उदया तिथि का विशेष महत्व होता है। इसलिए पूरे दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकती हैं। 28 अगस्त को सुबह 5:40 बजे से लेकर रात 7:00 बजे तक रक्षाबंधन का शुभ कार्य होगा। पंडित ने आगे कहा कि आगामी चंद्रग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है। इस कारण इसका सूतक काल भी यह...