बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: नावकोठी। पुलिस ने महेशवाड़ा पंचायत के बभनगामा गांव से नशे की हालत में घर में उत्पात मचा रहे बभनगामा निवासी रामशंकर सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि रामशंकर सिंह नशे की हालत में घर में हंगामा कर रहा था। इससे परेशान परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उत्पात मचा रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...