बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। घर वाला बागो कहां है। बागो को आज दुनिया से उठा देंगे, यह कहते हुए बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रतनपुर निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ बागो की पत्नी आरती कुमारी ने रतनपुर थाने में 29 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें रतनपुर मोहल्ला निवासी स्व. रामबालक सिंह के पुत्र राम भरोस सिंह और संजीव कुमार, स्व. टुनटुन सिंह के पुत्र चंचल सिंह व डुमरी निवासी स्व. रामजतन यादव के पुत्र लालो यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अनीता कुमारी ने कहा है कि नामजद आरोपित कुछ माह से आठ लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2020 में भी 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर चुके हैं। घटना के बा...