बेगुसराय, अगस्त 11 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। प्रखंड के नौ संकुलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली में बीडीओ राहुल रंजन, विधायक प्रतिनिधि सह लोजपा नेता शंकर राय सहित नावकोठी मध्य विद्यालय और कन्या मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर से निकली रैली प्रखंड कार्यालय होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नावकोठी पहुंची। छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मीनापुर में निकाली गई तिरंगा रैली इस दौरान विद्य...