बेगुसराय, जुलाई 4 -- Begusarai News: बरौनी। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी स्थित कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट ब्रांच से गत बुधवार को बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर सौम्या शेखर से लगभग एक लाख 23 सौ रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इसके अलावा शोकहारा-दो बरौनी नगर परिषद वार्ड-14 में शुक्रवार के अहले सुबह सेल टैक्स के रिटायर्ड कर्मी सोहन साहू के घर में हुई लाखों रुपए जेवरात लूट मामले में भी पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी में रिटायर्ड सेल टैक्स कर्मी के घर में हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...