बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी प्रखंड की दो पंचायतों में सोमवार को ग्राम सभा के जरिये आवास सूची का अनुमोदन किया गया। ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार ने बताया कि नूरपुर में 1300 तथा पिपरादेवस में 900 आवास योजना के लिए अनुमोदन किया गया। नींगा में सोमवार को कतिपय कारण से ग्रामसभा नहीं हुई। नींगा में अब 2 अक्टूबर को ग्राम सभा होगी। मौके पर मुखिया बबलू साह, शोभा देवी, कौशल किशोर, पंचायत सचिव अर्जुन पासवान समेत अन्य मौजूद थे। आज मंगलवार को आवास सूची के अनुमोदन को लेकर केशावे, मोसादपुर एवं मल्हीपुर दक्षिण में ग्राम सभा होनी है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी के दो ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के जरिये आवास योजना की सूची का अनुमोदन यह भी पढ़ें- Begusarai News: आवास सूची के अनुमोदन को लेकर चार पंचायतों में ग्रा...