बेगुसराय, जुलाई 19 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र में गोली कांड के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ आज तक खाली हैं। अनुसंधान में सुस्ती के कारण बदमाशों को अब पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। चालू माह जुलाई में अब तक गोली कांड सहित पांच घटनाएं हो चुकी हैं।

घटनाओं का विवरण जानकारी के मुताबिक फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी फलमंडी के निकट 12 जुलाई यानी रविवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य शोकहारा गांधीनगर निवासी 45 वर्षीय मो.सिकंदर अली को ताबड़तोड़ दो गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आरकेसी प्लस टू विद्यालय के बाहर से गत एक जुलाई को गढ़हरा वार्ड-13 निवासी अंजीत कुमार की बाइक बदमाशों ने चोरी कर ली। 11 जुलाई को बरौनी नगर परिषद वार्ड 14 के पार्षद चंदन कुमार के साथ दबंग य...