बेगुसराय, नवम्बर 3 -- गोपाल पासवान की मौत के मामले में एफआईआर Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल पंचायत-01 के गजबोर टोला में शनिवार की रात संदिग्ध स्थिति में हुई गोपाल पासवान की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी सुखो देवी ने पांच लोगों को नामजद करते हुए मंझौल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि पीड़िता सुखो देवी के आवेदन पर मंझौल थाना कांड संख्या-155/2026 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार नामजदों में फूलो सदा उर्फ फुलवा पिता स्व. रामअवतार सदा, रामविलास सदा पिता स्व. सूबा सदा, मीना देवी उर्फ रीना देवी पति स्व. मनोज सदा सहित अन्य सभी साकिन मुसहरी टोला गजबोर, मंझौल पंचायत-01 वार्ड-2 के अलावा 3-4 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। एफआईआर में पीड़िता सुखो देवी ने...