बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने देशभक्ति का अनुपम वातावरण बना दिया। कार्यक्रम के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों की 16 टीमों ने भाग लिया। सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 225 छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, समूहगान और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। पूरा प्रशाल देशभक्ति के नारों और तालियों की गूंज से देर तक सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- Ara News: शैक्षणिक संस्थानों में प्रभातफेरी व मनमोहक झांकियों से दिया एकता का संदेशदेशभक्ति और लोक संगीत की प्रस्तुतियाँ देशभक्ति और लोक संगीत के रंग में डूबी सांस्कृतिक संध्या में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र द्वारा जग में जहां पहले उगे किरिनिया गी...