Begusarai News: गरीबों को उजाड़कर पूंजीपतियों को जमीन देने की नीति बर्दाश्त नहीं: चंद्रदेव
बेगुसराय, अगस्त 13 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। गरीबों के राशन, रोजगार और आवास की गारंटी करने, गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई रोकने तथा उद्योग लगाने के नाम पर कुशमहौत के गरीबों का घर उजाड़ने की योजना वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की ओर से मंगलवार को सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेग्रामस जिलाध्यक्ष मोहम्मद इस्राफील ने की, जबकि संचालन चन्द्रदेव वर्मा और राजेश श्रीवास्तव ने किया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि उद्योग लगाने के नाम पर कुशमहौत के गरीबों का घर उजाड़ने की योजना सरकार को वापस लेनी होगी। यह भी पढ़ें- ताजपुर में खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरूआंदोलन के उद्देश्य उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.