बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में बुधवार को गणना ब्लॉक की चौहद्दी के जियो टैग को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने चौहद्दी का जियो टैग करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव को लेकर बैठकप्रशिक्षण का उद्देश्य बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि पंचयाती राज विभाग की अधिसूचना के आलोक में ग्राम पंचायतों का परिसीमन नये सिरे से 2011 के जनगणना के आधार पर होना है। परिसीमन के क्रम में ग्राम पंचायत व पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) की सीमा के पुनर्निधारण हेतु जनसंख्या एवं भौगोलिक क्षेत्र का यथासंभव समान वितरण किया जाना है। गणना ब्लॉक के चौहद्दी के जियो टैग के कार्य में ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, ग्राम कचहरी...