बेगुसराय, जुलाई 18 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी), एक संवाददाता। रेलवे कॉलोनी में आजतक बैंक एटीएम की सुविधा नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। रेल नेताओं व स्थानीय लोगों ने कई बार पहल किया लेकिन अभी तक इसका कोई जमीन पर चहल पहल नहीं दिख रहा है। रेलवे कॉलोनी की स्थापना के करीब 65 साल हुए हैं। यहां हजारों की संख्या में रेलकर्मी व उनके परिवार रहते हैं। लोगों को बैंक व एटीएम की कमी हमेशा सताती है। राशि निकासी के कार्यों से करीब पांच किलो मीटर दूर बरौनी जाना पड़ता है। इस कारण अनहोनी की आशंका बनी रहती है। पूर्व में रेल डीआरएम रेलवे हॉस्पिटल कैम्पस, रेलवे मार्केट या डाकघर के पास एटीएम लगवाने की पहल की थी लेकिन आजतक मामला पेचीदा बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...