Begusarai News: गढ़हरा में भी बरौनी की तर्ज पर बने नया रेलवे मार्केट
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी रेलवे मैदान के पास टिकट काउंटर से दक्षिण मुख्य सड़क किनारे दर्जनों दुकाननुमा नया कमरा बनवाया जा रहा है। रेल प्रशासन की ओर से भविष्य में लोगों को भाड़े पर देकर बाजार बसाए जाने का लक्ष्य है। समाजसेवी लाल बहादुर महतो, अरुण श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, गोपीनाथ साह, शिवजी कुमार, पंकज मिश्र आदि ने बताया कि गढ़हरा रेलवे मार्केट में बिल्डिंग वर्षों से जर्जर है। स्थानीय लोगों ने बरौनी की तर्ज पर ही गढ़हरा में भी नया भवन बनवाने की मांग की है जिससे हजारों रेलकर्मी परिवार सहित स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही आसानी से बाजार की सुविधा का लाभ भी मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.