Begusarai News: गढ़हरा में बिजली कटौती से लोग परेशान
बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा सहित आसपास के कई मोहल्लों में शनिवार को पूरे दिन बिजली की आंखमिचौनी से उपभोक्ता आक्रोशित हैं। शनिवार को दिन में 6 से 7 घंटे बिजली गायब रही। बीते माह से ही भीषण गर्मी में लोगों को बिजली की अनियमित आपूर्ति परेशान कर रही है। दिनभर बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की किल्लत, बच्चों की पढ़ाई में बाधा और बुजुर्गों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। कई दुकानदारों का काम भी ठप रहा। सामाजिक कार्यकर्ता अमित ठाकुर, लाल बहादुर महतो, राम अनुग्रह शर्मा आदि ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.