Begusarai News: गढ़हरा में पागल कुत्ता ने दर्जनों को काट किया घायल
बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद अंतर्गत गढ़हरा के वार्ड संख्या 18 क्षेत्र में पागल और आवारा कुत्ता का आतंक गुरुवार की देर रात तक रहा। स्थानीय दर्जनों राहगीरों व ग्रामीण को कुत्ता ने काटकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों को तत्क्षण स्थानीय चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। समाजसेवी मो दानिश महबूब,शिवजी कुमार,गोपीनाथ साह आदि ने बताया कि गढ़हरा वार्ड संख्या18 क्षेत्र में अलग-अलग मोहल्ले में कुत्ता ने लोगों को निशाना बनाया। काफी हो-हल्ला के बाद भी प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय बट्टू रजक,मलवा देवी, अलिजा खातून ,मो आमिर,मो राकिब, मंजू देवी, मो आहिल सहित कई लोगों को आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। सामाजिक कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.