बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। स्थानीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जारी तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन पूर्व संध्या पर शनिवार को ग्रैंड कैंप फायर समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सचिवालय पटना, सामान्य प्रशासन विभाग से आईएएस मिथिलेश कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष सह सीनियर डीईई टीआरएस, बरौनी दीपक कुमार रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के विद्यालय आगमन पर कलर पार्टी एवं स्वर्णा सज्जन के नेतृत्व में छोटे बच्चों बुलबुल द्वारा शानदार स्वागत किया गया। कलर पार्टी में जिया कुमारी, महिमा कुमारी, आर्यन कुमार, माधव कुमार, प्रशांत कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

समारोह की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रैंड कैंप फायर प्रज्वल...