Begusarai News: गढ़हरा: क्रिकेट सीजन.3 के लिए टीमों का चयन
बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा के लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट का ऐलान हो गया है। इसको लेकर बुधवार की शाम गढ़हरा में बैठक हुई। मौके पर सभी टीमों के प्रतिनिधि रतन कुमार, उत्तम कुमार, अजीत कुमार, राकेश शर्मा, रवि कुमार और शुभम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बताया कि गढ़हरा प्रीमियर लीग सीजन 3 के लिए कुल 111 खिलाड़ियों को 7 अलग-अलग टीमों में लिया गया है। इस बार टूर्नामेंट में 7 टीमों के बीच 111 खिलाड़ियों में कड़ा मुकाबला होगा। इन सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा ताकि बाहर रहने वाले दर्शक भी मैच का लुत्फ उठा सकें। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक सदस्य अमित ठाकुर ने बताया कि हमारा मकसद गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.