बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। बेगूसराय जिले के गढ़पुरा बाजार स्थित जिले की प्रथम भारतीय जन औषधि केंद्र ने शुक्रवार को अपने नौ वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर केंद्र परिसर में दीप प्रज्वलित कर वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के जन औषधि नोडल अधिकारी संदीप कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, सुमन कुमार एवं नितेश कुमार उर्फ पप्पू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद केंद्र की 9वीं वर्षगांठ मनाई गई। ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव समारोह में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। नोडल अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सरकार की जन उपयोगी योजनाओं में जन औषधि केंद्र का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा, "ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं...