बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा बाजार को जाम मुक्त करने के लिए प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने बाजार में बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए शेड, चबूतरे और सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान का नेतृत्व बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ कर रहे थे। उनके साथ सीओ लवकुश, बीएओ ओम प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित कई अन्य मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाजार के बाद अब ग्रामीण सड़क पर चलेगा बुलडोजरअभियान का विस्तार दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान नोनिया टोला से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक चलाया गया। सोमवार को मारवाड़ी धर्मशाला के निकट से अभियान की शुरुआत हुई। प्र...