Begusarai News: गढ़पुरा थाने के चार एएसआई बने पुलिस अवर निरीक्षक
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। स्थानीय थाने में पदस्थापित चार सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को विभाग द्वारा उन्हें प्रोन्नति देकर पुलिस अवर निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नत होने वाले पुलिस अधिकारियों में एसआई विश्वजीत सिंह, मीनू शर्मा, पारसनाथ शर्मा एवं कैलाश कुमार शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय से प्रमोशन की सूची जारी होने के बाद चारों अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। इन सभी अधिकारियों ने गढ़पुरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चारों अधिकारियों के अवर निरीक्षक बनने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.