बेगुसराय, जुलाई 30 -- Begusarai News: गढ़पुरा। राजकीय एआरके मॉडल प्लस टू विद्यालय कुम्हारसो में बुधवार की रात चोरी हो गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी विजया नंदिनी ने थाना में चोरी मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंचे एसआई किशन कुमार ने घटना की तहकीकात की। एचएम ने बताया कि विद्यालय के ऊपरी तल के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ कर कंप्यूटर की पांच बैटरी, एक हेडफोन तथा एक सीलिंग चुरा ले गया। इस विद्यालय में रात्रि प्रहरी नहीं है। घटना के संबंध में बीईओ तथा डीईओ को भी पत्र भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...