बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: बछवाड़ा। चमथा दियारे की विशनपुर पंचायत अंतर्गत पटनी चौक के समीप रविवार को गंगा बाया नदी में स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय ग्रामीणों व गोताखोर टीम द्वारा उसकी खोजबीन लगातार जारी है। विशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीराम राय ने बताया कि नदी में डूबे बालक की पहचान पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव निवासी अनिरुद्ध राय के 15 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में की गई है। उक्त बालक 28 अगस्त को अपनी बहन से राखी बंधवाने विशनपुर आया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...