बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। गंगा बाया नदी में आई उफान से चमथा दियारे के निचले इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। पिछले 48 घंटे के भीतर बाया नदी का पानी उबटकर चमथा-तीन व विशनपुर पंचायतों के कई वार्डों में निचले इलाके को जलमग्न कर दिया है। सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी मकई, लोंगिया मिर्च, बाजरा व अन्य खरीफ फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नदियों के बैक फ्लो के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट मेंविशनपुर पंचायत की स्थिति विशनपुर पंचायत के चिरैयांटोक, पंचखुटी, बिचली दीरी, वसूलिया टोल, लंका टोल, बरौनी टोल आदि दियारे की बस्तियां टापू में तब्दील हो चुकी हैं। इन बस्तियों से गुजरने वाली सड़कें जगह-जगह पानी में डूब चुकी हैं। विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-7 व वार्ड संख्या-10 से लेकर 1...