बेगुसराय, जुलाई 27 -- Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया गंगा नदी में रविवार की शाम गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक चकिया थाना क्षेत्र के रुपनगर गांव निवासी बिनोद साव का 20 वर्षीय पुत्र रोहित साव बताया गया है। वार्ड सदस्य श्रीदेव पासवान ने बताया कि रोहित सिमरिया धाम स्थित एक होटल में काम करता था। रविवार को होटल में काम संपन्न होने के बाद वह गंगा स्नान करने गया जहां उसके पैर गढ्ढे में चले जाने की वजह से वह डूब गया। वार्ड सदस्य ने बताया कि घटना के समय सिमरिया गंगा तट पर न तो कोई रबर वोट था और न ही प्रकाश की कोई व्यवस्था थी। डूबे युवक को ढूंढ़ने के लिए भी उन्हें अधिकारियों व कर्मियों से कई बार आरजू विनती करनी पड़ी। इन दिनों सिमरिया गंगा नदी में स्नान के दौरान...