बेगुसराय, जुलाई 23 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड से स्थानांतरित होकर खोदावंदपुर आए पंचायत सचिव रवि कुमार ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में योगदान दिया। बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने उनका योगदान करवाने के बाद उन्हें मेघौल, फफौत खोदावंदपुर एवं बरियारपुर पश्चिमी पंचायतों के पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया। बताते चलें कि खोदावंदपुर प्रखंड में दो पंचायत सचिव ही पदस्थापित थे। दोनों पंचायत सचिवों को चार-चार पंचायत का प्रभार मिला हुआ था। इनमें से एक पंचायत सचिव रामनरेश यादव का आकस्मिक निधन पिछले दिनों हो गया। वह मेघौल, खोदावंदपुर, फफौत एवं बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...