Begusarai News: खेत में हादसे को दावत दे रहा हाई टेंशन विद्युत तार
बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: पेज 3::::::::बछवाड़ा, निज संवाददाता। गोविंदपुर-तीन पंचायत के वार्ड संख्या-9 राजापुर में जमीन से काफी कम ऊंचाई पर लटक रहा हाई टेंशन विद्युत तार हादसे को दावत दे रहा है। गोविंदपुर-दो पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी ने बताया कि 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित यह तार राजापुर के खेतों में जाकर खत्म हो गया है। यह तार किसी ट्रांसफार्मर तक भी नहीं खींचा गया है। खेतों में काफी खतरनाक स्थिति में यह तार लटक रहा है। पिछले वर्ष दियारा के बाढ़ पीड़ित एक पशुपालक की मौत इस तार की चपेट में आने से हो चुकी है। मुखिया ने बताया कि तार की खतरनाक स्थिति के बारे में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय बछवाड़ा के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई किंतु कोई अब तक देखने भी नहीं पहुंचे हैं। अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बरौनी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.