बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- मीरगंज में गैस लीक से किचन में लगी आग Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ला में शुक्रवार की रात गैस चुल्हा पर खाना बनाने के दौरान पाइप फटने से गैस लिकेज हो गया। इससे आग लग गयी। आग की लपटें किचन में तेजी से फैलने लगा। इस दौरान किचन में खेल रही चार साल की सृष्टि चपेट में आ गयी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने के लिए उसका दादा शंभु साह, पिता संतोष साह व चाची स्वीटी कुमारी दौरी। झुलसी बच्ची की जान बचाने के दौरान तीनों झुलसने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये। आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चारों का इलाज चल रहा है। जबकि सृष्टि की मां के दुकान जाने की वजह से वह बच गयी। जख्मी शंभु साह ने बताया कि शुकक्रवार की रात उनकी बहु घर में गैस चुल्हा पर खाना ...