बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: छौड़ाही,एक संवाददाता। नारायणपीपड़ पंचायत के वार्ड संख्या 13 में सोमवार देर रात 28 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बन्नी लाल सहनी के पुत्र सुदर्शन कुमार के रूप में हुई है। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार सुदर्शन प्रतिदिन की तरह सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।

घटना का पता सुबह परिवार के लोग जागे तो उसे जगाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद खिड़की में लगे पर्दे के बीच से झांककर देखा तो सुदर्शन फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घर में चीख-पु...