बेगुसराय, जुलाई 11 -- Begusarai News: बीहट। जीरोमाइल से बरौनी जाने वाली मिथिला कोलबोर्ड रोड पर शनिवार की दोपहर मसनदपुर स्मृतिशेष कैलाश सिंह द्वार के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बरौनी निवासी मो. अकरम जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे इलाज के लिए बरौनी ले गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी हो गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...