बेगुसराय, नवम्बर 9 -- कोरैय गांव में महादंगल का आयोजन Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के कोरैय गांव में काली पूजा के अवसर पर राजस्तरीय महादंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेपाल, जम्मू-कश्मीर, बिहार सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नामचीन पहलवान अपने कुश्ती कौशल और शारीरिक दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन सोमवार को अखाड़े पर कई शानदार और रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों के दांव-पेच, फुर्ती और ताकत को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। मुकाबलों के दौरान पूरा अखाड़ा तालियों और उत्साहवर्धन के नारों से गूंजता रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन दिल्ली के सूरज पहलवान ने आगरा के वकील पहलवान को कड़े और रोमांचक मुकाबले में जबरदस्त पटखनी देकर पराजित किया। वहीं, पंडारक के गोविंद पहलवान ने आगरा के भूपेंद्र पहलवा...