बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बरौनी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर के जरिए कुल 432 आवेदन प्राप्त किये गये। प्राप्त आवेदनों को सेवा संकल्प अभियान पोर्टल पर अपलोड कर उसके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिविर के अंतिम दिन गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह व बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार बरौनी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर लगाये गये विभिन्न के विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। बीहट नगर परिषद के वैसे लोगों से जल कर नहीं लेने का निर्देश दिया जहां नल-जल योजना नहीं पहुंच सका है। केन्द्रीय मंत्री ने प्रखंड परिसर में संचालित हो रहे जीविका सिलाई केन्द्र का भी जायजा लिया। जीवका दीदी ने भी अपनी परेशानियों को रखा जिसके समाधान का आश्वासन केन्द्रीय मंत्री के द्व...